बैंक कर्मचारियों की सैलरी में होगी बढ़ोतरी, वित्त मंत्रालय ने सरकारी बैंकों को दिया ये निर्देश

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (PSBs) के लाखों कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। वित्त मंत्रालय ने बैंकों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि वेतन संशोधन की पूरी प्रक्रिया को अगले 12 महीनों के भीतर अनिवार्य रूप से पूरा किया जाए।

अब सरकारी बैंकों के कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। वित्त मंत्रालय ने सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (PSBs) को निर्देश दिया है कि वे 13वें द्विपक्षीय वेतन समझौते (Bipartite Settlement) के लिए बातचीत जल्द शुरू करें और इसे तय समय के अंदर पूरा करें।

Bank wage revision 2026

Bank wage revision 2026 (Photo: iStock)

12 महीनों के भीतर पूरी होगी प्रक्रिया

पीटीआई (भाषा) की एक रिपोर्ट के अनुसार, सरकार ने साफ कहा है कि यह पूरी प्रक्रिया अधिकतम 12 महीनों के भीतर पूरी कर ली जानी चाहिए। इसका मतलब है कि बैंक और कर्मचारी संगठनों के बीच वेतन बढ़ाने को लेकर बातचीत जल्द शुरू होगी और तय समय में इसका फैसला भी आ जाएगा।

End of Feed