Income Tax Notice: क्या 100% सही ITR भरने के बाद भी आया इनकम टैक्स नोटिस, जानिए कहां हुई गलती, कैसे करें ठीक?

Income Tax Notice: सही ITR भरने के बावजूद इनकम टैक्स विभाग से नोटिस मिला है। यहां जानिए कहां गलती हुई और इसे कैसे ठीक करें।

Income Tax Notice: क्या आपको पूरी तरह सही इनकम टैक्स रिटर्न (ITR Filing) भरने के बावजूद इनकम टै्स विभाग से नोटिस मिला है? आमतौर पर लोगों को डर रहता है कि कहीं कोई आय छूट न जाए या कम जानकारी देने की वजह से परेशानी न हो। लेकिन इस मामले में उल्टा है। टैक्सपेयर ने जरुरत से ज्यादा जानकारी दे दी, जिसकी वजह से उनका रिटर्न डिफेक्टिव घोषित कर दिया गया। आपने बिजनेस खर्चों को पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ दिखाने की कोशिश की। हर छोटे-बड़े खर्च का अलग-अलग डिटेल भर दिया। इसमें सॉफ्टवेयर सब्सक्रिप्शन, इंटरनेट बिल, ऑफिस सप्लाई और अन्य छोटे खर्चों को अलग लाइन आइटम के रूप में दर्ज किया गया। आपको लगा कि ज्यादा जानकारी देने से रिटर्न और अधिक स्पष्ट हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रिटर्न जमा होने के बाद इनकम टैक्स विभाग ने Section 139(9) के तहत Defective Return Notice भेज दिया।

Income Tax Return Notice

सही ITR भरने के बावजूद आया इनकम टैक्स नोटिस, जानें क्या करें? (istock)

नोटिस मिलने के बाद बढ़ी चिंता

नोटिस मिलने के बाद आप परेशान हो गए क्योंकि आपकी इनकम और टैक्स कैलकुलेशन पूरी तरह सही थी। उन्हें समझ नहीं आया कि आखिर गलती कहां हुई। इसके बाद आपने टैक्स एक्सपर्ट की मदद ली। एक्सपर्ट ने रिटर्न की गहराई से जांच की। जांच में पता चला कि समस्या टैक्स कैलकुलेशन में नहीं, बल्कि रिटर्न के फॉर्मेट और डेटा एंट्री के तरीके में थी।

End of Feed