FII में भगदड़, भारतीय बाजार से हर घंटे निकाल रहे ₹1000 करोड़, 16 दिन में ₹1 लाख करोड़ की निकासी

विदेशी निवेशक भारतीय बाजार से लगातार निकासी कर रहे हैं। पिछले 16 सत्र में विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार से 1 लाख करोड़ की बिकवाली की है। इस तरह FII हर घंटे 1000 करोड़ रुपये निकाल रहे हैं।

FII Selling In India Market: भारतीय शेयर बाजार पर विदेशी निवेशकों की बिकवाली ने दबाव बढ़ा दिया है। सिर्फ 16 ट्रेडिंग सेशंस में FIIs ने ₹1 लाख करोड़ निकाल लिए, जो हर घंटे करीब ₹1000 करोड़ की निकासी के बराबर है। ग्लोबल तनाव, महंगा तेल और कमजोर रुपया इस ट्रेंड के प्रमुख कारण बनकर उभरे हैं।

FII Selling In India Market

विदेशी निवेशक तेजी से छोड़ रहे भारतीय बाजार

वर्ष / अवधिकुल निकासी (₹ लाख करोड़)कुल ट्रेडिंग सेशंसबिकवाली वाले सेशंसप्रति घंटे औसत बिकवाली (₹ करोड़)
2026 (YTD)~1.28–1.30~5033~400–450*
26 फरवरी–20 मार्च1.0016लगभग सभी~1,000
20252.40241156~166
20241.29238134~90

End of Feed