6 स्टॉक्स पर टूट पड़े FII और DII, 3 महीने में की ₹2000 करोड़ से ज्यादा की खरीदारी

एक तरफ विदेशी निवेशक भारतीय बाजार में इस साल अब तक 2 लाख करोड़ की बिकवाली कर चुके हैं। वहीं, 6 स्टॉक्स ऐसे हैं, जिनमें पिछले 3 महीने में FII-DII ने 2000 करोड़ रुपये तक की खरीदारी की है।

High FII Stake Stocks : भारतीय बाजार से विदेशी निवेशक (FII) भले ही लगातार बिकवाली कर रहे हैं। लेकिन, चुनिंदा स्टॉक्स में जमकर खरीदारी भी कर रहे हैं। मार्च तिमाही के शेयरहोल्डिंग डेटा ने साफ कर दिया है कि कुछ छोटे शेयरों में संस्थागत निवेशकों का भरोसा तेजी से बढ़ा है। मार्केट कैप के हिसाब से देखा जाए, इन स्टॉक्स में संस्थागत निवेशकों ने 2000 करोड़ रुपये से ज्यादा की खरीदारी कर चुके हैं।

FII DII Stocks

इन स्टॉक्स में संस्थागत निवेशकों ने जमकर की खरीदारी

मार्च तिमाही में FIIs और DIIs ने Q4 FY26 में Marksans Pharma, GMDC, Data Patterns, Voltamp Transformers, Inox Green Energy Services और Swan Defence जैसी कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। यह सिर्फ खरीदारी नहीं, बल्कि भविष्य की ग्रोथ पर लगाया गया बड़ा दांव भी माना जा रहा है।

End of Feed