FII ने भारतीय बाजार से 25,564 करोड़ रुपये निकाले, जानें विदेशी निवेशक क्यों कर रहे बिकवाली?

भारतीय शेयर बाजार से विदेशी निवेशकों (FIIs) की बिकवाली अगस्त में भी रुक नहीं रही है। सबसे ज्यादा बिकवाली बैंकिंग और फाइनेंस सेक्टर में हुई, क्योंकि इसमें FIIs का बड़ा पैसा लगा है। आईटी कंपनियों के शेयर भी उन्होंने बेचे हैं, क्योंकि वहां ग्रोथ को लेकर चिंता बनी हुई है। लेकिन टेलीकॉम और कैपिटल गुड्स सेक्टर में वे अभी भी निवेश कर रहे हैं।

भारतीय शेयर बाजार से विदेशी निवेशकों (FIIs) की बिकवाली अगस्त में भी रुक नहीं रही है। 22 अगस्त तक उन्होंने करीब ₹25,564 करोड़ के शेयर बेच दिए। साल 2025 की शुरुआत से अब तक वे कुल ₹1.57 लाख करोड़ से ज्यादा की इक्विटी निकाल चुके हैं। सिर्फ शेयर ही नहीं, बल्कि अब FIIs ने बॉन्ड मार्केट से भी पैसे निकालने शुरू कर दिए हैं।

FIIs Selling

FIIs Selling

क्यों बेच रहे हैं शेयर?

भारतीय शेयर बाजार इस समय अन्य देशों की तुलना में महंगा लग रहा है। इसी वजह से विदेशी निवेशक मुनाफा कमा कर निकल रहे हैं। हालांकि वे पूरी तरह बाहर नहीं हुए हैं। अभी भी IPO और QIP जैसे प्राइमरी मार्केट में उनका निवेश जारी है। सबसे ज्यादा बिकवाली बैंकिंग और फाइनेंस सेक्टर में हुई, क्योंकि इसमें FIIs का बड़ा पैसा लगा है। आईटी कंपनियों के शेयर भी उन्होंने बेचे हैं, क्योंकि वहां ग्रोथ को लेकर चिंता बनी हुई है। लेकिन टेलीकॉम और कैपिटल गुड्स सेक्टर में वे अभी भी निवेश कर रहे हैं।

End of Feed