Festive Bonus 2026: फेस्टिव बोनस कहां करें निवेश? म्यूचुअल फंड, गोल्ड या एफडी, जानें कौन बेहतर

Festive Bonus 2026: त्योहारों पर मिलने वाले बोनस को बिना सोचे-समझे खर्च करने के बजाय, वित्तीय एक्सपर्ट्स की सलाह के अनुसार म्यूचुअल फंड, गोल्ड और एफडी में अपनी जोखिम क्षमता और लक्ष्यों के आधार पर समझदारी से निवेश करें।

Festive Bonus 2026 : दीवाली और फेस्टिव सीजन आते ही कई कंपनियों में कर्मचारियों को फेस्टिव बोनस मिलने की उम्मीद होती है। अगर आपको भी इस बार पांच हजार, दस हजार या इससे ज्यादा का बोनस मिलने वाला है, तो इसे बिना सोचे-समझे खर्च करने के बजाय सही जगह निवेश करना समझदारी होगी। साल 2026 में अलग-अलग एसेट क्लासेज के रिटर्न में उतार-चढ़ाव को देखते हुए यह सवाल अहम हो जाता है कि म्यूचुअल फंड, गोल्ड या फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में से कहां निवेश किया जाए।

festive bonus investment 2026, where to invest bonus, mutual funds vs gold vs fd, best investment options diwali bonus,

2026 में फेस्टिव बोनस मिलने की उम्मीद है? बेहतर रिटर्न के लिए कहां इन्वेस्ट करें

कहां मिल रहा है कितना रिटर्न?

इस साल बाजार के रुझान को समझें तो अलग-अलग विकल्पों का प्रदर्शन अलग रहा है। इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में साल 2026 में अब तक लार्ज-कैप फंड्स का रिटर्न -10.04% और फ्लेक्सी-कैप का -4.62% रहा है, जबकि स्मॉल-कैप फंड्स ने 8.44% का पॉजिटिव रिटर्न दिया है। हालांकि 3 साल के लंबे नजरिए से देखें तो सभी कैटेगरी ने 8% से 13% तक का ठीक-ठाक रिटर्न दिया है। वहीं, गोल्ड ईटीएफ और फंड्स ने इस साल अब तक 11.33% और पिछले 3 सालों में 36.85% का शानदार रिटर्न देकर अपनी चमक फिर साबित की है। दूसरी ओर, बैंकों में एफडी की ब्याज दरें फिलहाल HDFC, ICICI और एक्सिस बैंक जैसी प्रमुख जगहों पर अधिकतम 6.50% के आसपास चल रही हैं।

End of Feed