नई सरकार के तहत FDI मानदंड होंगे और आसान! DPIIT सचिव बोले- कई सेक्टर्स के लिए नियम हो सकते हैं उदार

  • Agency by: Agency
  • Updated May 18, 2024, 07:40 PM IST

Foreign Direct Investment: उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT) के सचिव राजेश कुमार सिंह ने कहा कि नयी सरकार के सत्ता में आने पर कुछ अन्य क्षेत्रों में FDI मानदंडों में राहत दी जा सकती है।

Foreign Direct Investment: भारत ने हाल ही में अंतरिक्ष क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) मानदंडों में ढील दी है और इस बात की संभावना है कि नयी सरकार के सत्ता में आने पर कुछ अन्य क्षेत्रों में FDI मानदंडों में राहत दी जा सकती है। उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT) के सचिव राजेश कुमार सिंह ने शनिवार को यह बात कही। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में, भारत ने कई क्षेत्रों में FDI नीति को उदार बनाया है। उन्होंने कहा कि भारत की नीतियां दुनिया में सबसे उदार FDI नीतियों में से एक हैं और वास्तव में यह कई दक्षिण पूर्व एशियाई देशों की तुलना में अधिक उदार है।

Foreign Direct Investment

प्रत्यक्ष विदेशी निवेश बढ़ाने के लिए नियमों दी जाएगी ढील (तस्वीर-Canva)

सिंह ने यहां सीआईआई के वार्षिक व्यापार शिखर सम्मेलन में कहा कि हाल ही में अंतरिक्ष क्षेत्र में एफडीआई मानदंडों को आसान बनाया गया था और इस बात की बहुत संभावना है कि नयी सरकार के तहत, हम जो भी क्षेत्र बचे हैं और जहां कुछ उदारीकरण संभव है, वहां इसके लिए प्रयास कर सकते हैं। देश में लोकसभा चुनाव चल रहे हैं और मतगणना चार जून को होनी है।

End of Feed