FDI: वैश्विक कंपनियों का भारत के प्रति बढ़ रहा आकर्षण, 90 अरब डॉलर से अधिक के निवेश का ऐलान

FDI: वैश्विक कंपनियां भारत में एआई, क्लाउड और डेटा सेंटर जैसे क्षेत्रों में 90 अरब डॉलर से अधिक निवेश कर रही हैं, जिससे भारत पर बढ़ता वैश्विक भरोसा और विकास संभावनाएं दिखती हैं।

FDI : हाल के महीनों में वैश्विक कंपनियों और बड़े निवेशकों का भारत के प्रति भरोसा तेजी से बढ़ा है। अलग-अलग अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने भारत में 90 अरब डॉलर (करीब 85,28,08,50,00,000 रुपये से अधिक) के नए निवेश की घोषणा की है। यह दिखाता है कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं और कई देशों में तनाव के बावजूद भारत को एक मजबूत और लंबे समय तक बढ़ने वाले बाजार के रूप में देखा जा रहा है। एक्सपर्ट्स के अनुसार कंपनियां अब भारत को सिर्फ एक बड़े उपभोक्ता बाजार के रूप में नहीं, बल्कि तकनीक, उत्पादन और डिजिटल विकास के प्रमुख केंद्र के रूप में देख रही हैं।

FDI, Foreign Direct Investment, Investment In India, global companies, AI infrastructure, cloud computing, data centers, digital infrastructure, manufacturing growth

वैश्विक कंपनियों की भारत में बढ़ती दिलचस्पी, 90 अरब डॉलर से अधिक निवेश की घोषणाएं

एआई, क्लाउड और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा फोकस

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक इन निवेशों का बड़ा हिस्सा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), क्लाउड कंप्यूटिंग, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा सेंटर जैसे क्षेत्रों में किया जा रहा है। इसके अलावा मैन्युफैक्चरिंग और औद्योगिक तकनीक में भी भारी निवेश की योजना है। सूत्रों का कहना है कि यह समय इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि दुनिया में व्यापारिक बाधाएं, सप्लाई चेन की समस्याएं और पश्चिम एशिया में अस्थिरता जैसी चुनौतियां बनी हुई हैं। इसके बावजूद कंपनियां भारत में दीर्घकालिक विकास की संभावनाएं देख रही हैं।

End of Feed