FD या RD कहां मिलेगा ज्यादा पैसा, जानिए आपकी कमाई के लिए कौन सा निवेश है बेस्ट

FD vs RD Comparison: सुरक्षित निवेश और गारंटीड रिटर्न की बात आती है तो FD (फिक्स्ड डिपॉजिट) और RD (रिकरिंग डिपॉजिट) सबसे पहले दिमाग में आते हैं। हालांकि, इन दोनों में कौन-सा विकल्प किसके लिए है यह समझना बेहद जरूरी है।

FD vs RD Comparison: कम जोखिम वाले निवेश के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FDs) और रिकरिंग डिपॉजिट (RDs) दोनों ही विकल्प काम आते हैं। ये दोनों ही विकल्प सुनिश्चित रिटर्न प्रदान करते हैं। हालांकि, बहुत से लोगों को यह दुविधा बनी रहती है कि इन दोनों विकल्प में से कौन-सा विकल्प उनके लिए ज्यादा बेहतर है। अगर आप भी निवेश के इन विकल्पों के बारे में सोच रहे हैं तो आपको फिक्स्ड डिपॉजिट (FDs) और रिकरिंग डिपॉजिट (RDs) में अंतर समझने की जरूरत है-

FD vs RD

FD या RD कौन-सा ऑप्शन है बेस्ट (AI Generated Photo)

FD क्या है

फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) एक फाइनेंशियल प्रोडक्ट है, जिसमें आप एक निश्चित राशि को एक निर्धारित अवधि के लिए पहले से तय ब्याज दर पर जमा करते हैं। आप अपनी निवेशित राशि पर उस दर के अनुसार ब्याज कमाते हैं और यह ब्याज FD की मैच्योरिटी तक जारी रहता है। आप अपनी आवश्यकता और वित्तीय योजना के अनुसार 7 दिन से 10 वर्ष तक की अलग-अलग अवधि चुन सकते हैं। कम जोखिम और अनुकूल रिटर्न के कारण सभी आयु वर्ग के निवेशक FD को प्राथमिकता देते हैं।

End of Feed