FD Rates Revised: 3 बैंकों ने बदली ब्याज दरें, Senior Citizens को 7.25% तक ब्याज

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 28, 2026, 08:40 AM IST

देश के तीन बड़े बैंकों ब्याज दरों में बदलाव किया है। नए रेट्स के हिसाब से सीनियर सिटीजन्स 7.25% तक ब्याज मिल सकता है। यहां चेक करें किस बैंक में कितनी अवधि पर कितना ब्याज मिलेगा?

FD Rates Revised Senior Citizen FD Rates : बैंक FD यानी फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करने वालों के लिए अगस्त में बड़ा बदलाव हुआ है। देश के तीन प्रमुख प्राइवेट बैंक HDFC बैंक, Axis बैंक और Federal Bank ने अपनी FD की ब्याज दरों में बदलाव किया है। नई दरों में सामान्य ग्राहकों को अलग-अलग अवधि के हिसाब से 6.50% से 6.70% तक ब्याज मिल रहा है, जबकि वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 7.25% तक पहुंच रही है। HDFC की नई एफडी दरें 19 अगस्त, 2026 से लागू हैं। फेडरल बैंक की संशोधित दरें 17 अगस्त, 2026 और एक्सिस बैंक की नई दरें 27 अगस्त, 2026 से प्रभावी हैं। FD से पहले यह देखना जरूरी है कि आपकी चुनी हुई अवधि के लिए कौन-सा बैंक ज्यादा ब्याज दे रहा है। सिर्फ ब्याज दर बढ़ने या बदलने की खबर देखकर FD बुक करना हमेशा सही फैसला नहीं होता।

FD Rates Revised

FD के रेट बदले

एचडीएफसी बैंक एफडी रेट्स

HDFC Bank FD Rates : एचडीएफसी बैंक ने 3 करोड़ रुपये से कम राशि वाली टर्म डिपॉजिट पर ब्याज दरों में बदलाव किया है। बैंक सामान्य ग्राहकों को अधिकतम 6.50% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.10% तक ब्याज दे रहा है। 7 से 29 दिन की FD पर सामान्य ग्राहकों को 2.75% ब्याज मिलेगा। 30 से 45 दिन की अवधि पर यह 3.25% और 46 दिन से 6 महीने तक की अवधि पर 4.25% है। 6 महीने 1 दिन से 9 महीने तक की एफडी पर 5.50%, जबकि 9 महीने 1 दिन से एक साल से कम अवधि पर 5.75% ब्याज है। एक साल से 15 महीने से कम अवधि पर ब्याज 6.25% है।

End of Feed