FD Rates: SBI, BoB से लेकर HDFC Bank तक, जानें किस बैंक में मिल रहा ज्यादा ब्याज?

FD Rates: भारत में बैंकों में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) इंटरेस्ट रेट आम लोगों के लिए 7 दिन से 10 साल के लिए 2.50% से शुरू होकर 8.60% तक हैं। स्मॉल फाइनेंस बैंक और NBFC ज्यादा रेट देते हैं, जबकि PSU बैंक और बड़े प्राइवेट सेक्टर के बैंक इसके बाद आते हैं। फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) एक ऐसा इन्वेस्टमेंट है जिसमें आप एक तय समय के लिए एकमुश्त पैसा जमा करते हैं और एक फिक्स्ड रिटर्न पाते हैं।

FD Rates: RBI की मौद्रिक पॉलिसी की बैठक 3 से 5 दिसंबर को होने वाली है। देश में महंगाई काबू में होने से एक बार फिर रेपो रेट में कटौती की संभावना है। ऐसे में अगर आप एफडी कराने की सोच रहे हैं तो जल्द से जल्द करा लें। रेपो रेट में कमी के बाद बैंक आने वाले दिनों में एक बार फिर एफडी पर ब्याज दर को घटा सकते हैं। हम आपको देश के प्रमुख सरकारी और प्राइवेट बैंकों में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर मिल रही ब्याज दरों का पूरा ब्योरा दे रह हैं। इससे आपको एफडी कराने में आसानी होगी। आप अधिक ब्याज देने वाले बैंक को चुनकर ज्यादा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं।

फिक्स्ड डिपॉजिट (FD)

फिक्स्ड डिपॉजिट (FD)

SBI में FD पर ब्याज दर

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) आम लोगों के लिए FD पर 3.05% से 6.60% सालाना और सीनियर सिटिजन को 7.10% तक ब्याज दे रहा है। एक साल के फिक्स्ड डिपॉजिट पर आम लोगों को 6.25% की दर से ब्याज मिल रहा है।

End of Feed