चार बैंकों ने बदली FD की ब्याज दरें, जानिए Union Bank, Axis Bank, DCB Bank और Indian Bank का नया रेट

अगर आप एफडी में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। चार बैंकों ने इस महीने अगस्त में अपने एफडी रेट्स को बदला है।

अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में पैसा लगाने की तैयारी कर रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम की साबित हो सकती है। अगस्त 2026 में चार बैंकों ने अपनी FD की ब्याज दरों में बदलाव किया है। Union Bank of India, Axis Bank, DCB Bank और Indian Bank ने अलग-अलग अवधि की FD पर मिलने वाले ब्याज में बदलाव किया है।

_fd

चार बैंकों ने बदल दिए एफडी रेट्स (AI Generated Image)

DCB Bank दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज

चारों बैंकों में DCB Bank की FD दर सबसे ज्यादा है। बैंक सामान्य ग्राहकों को चुनिंदा अवधि की FD पर अधिकतम 7.50 फीसदी सालाना ब्याज दे रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 8 फीसदी तक है। बैंक की ओर से सुपर सीनियर सिटिजन को सबसे अधिक ब्याज दिया जा रहा है, जो कि 8.05 प्रतिशत है।

End of Feed