ये किसान टमाटर बेच बना करोड़पति, महीनेभर में कमाए 2.8 करोड़ रुपये

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 17, 2023, 10:36 AM IST

Farmer Earns Crore By Selling Tomatoes: पुणे के एक किसान का दावा है कि टमाटर के इस सीजन में उसने 2.8 करोड़ रुपये कमाए हैं। उनका कहना है कि अब तक वह 17 हजार कैरेट टमाटर बेच चुके हैं और अभी उनके पास 4 हजार कैरेट बचा हुआ है।

Farmer Earns Crore By Selling Tomatoes: टमाटर की महंगाई किसी से छुपी नहीं है। आसमान छूती टमाटर की कीमतों के बीच पुणे के एक किसान ने कुछ ही दिनों में टमाटर बेचकर 2.8 करोड़ रुपये की कमाई की है। पुणे की जुन्नार तालुका में रहने वाले ईश्वर गायकर (36 साल) और उनकी पत्नी दोनों ही ये काम करते हैं। किसान ने बताया कि उनके पास अभी 4 हजार कैरेट टमाटर है और उनका लक्ष्य 3.5 करोड़ रुपये कमाने का है।

Farmer Earns Crore By Selling Tomatoes:

किसान ने टमाटर से कमाए करोड़ों रुपये

किसान ने क्या कहा

ईश्वर गायकर ने कहा, ऐसा नहीं है कि एक ही दिन में इतनी कमाई हो गई। हम 12 एकड़ जमीन पर पिछले छह-सात साल से टमाटर उगा रहे हैं। कई बार हमें नुकसान भी हुआ और हमारी उम्मीदों को झटका लगा। 2021 में हमें 18 से 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ था लेकिन हम रुके नहीं थे। उन्होंने कहा कि इस साल 12 एकड़ जमीन में टमाटर लगाया था। उन्होंने 17 हजार कैरेट टमाटर बेचे जिसकी कीमत 770 रुपये से 2311 रुपये के बीच थी। इसलिए अब तक 2.8 करोड़ रुपये की कमाई हुई है।

End of Feed