भारत-पाकिस्तान मैच का चढ़ा खुमार, होटल महंगे हुए तो बुक कर दिए हॉस्पिटल बेड

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jul 21, 2023, 02:01 PM IST

Ahmedabad Hotel Hospital Beds: आईसीसी विश्व कप 2023 भारत बनाम पाकिस्तान को लेकर दीवानगी सिर चढ़ कर बोल रही है! दरअसल जो मैच 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाला है उसकी वजह से अहमदाबाद में होटल के कमरों की कीमतें आसमान छू रही हैं।

Ahmedabad Hotel Hospital Beds: आईसीसी विश्व कप 2023 भारत बनाम पाकिस्तान को लेकर दीवानगी सिर चढ़ कर बोल रही है! दरअसल जो मैच 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाला है उसकी वजह से अहमदाबाद में होटल के कमरों की कीमतें आसमान छू रही हैं। जिसे देखते हुए क्रिकेट फैंस अनोखे आईडिया अपना रहे हैं। हाल में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जिसमें मैच के लिए शहर के होटल में एक-दो रात रुकने के बजाय फैन्स अस्पताल के बेड बुक कर रहे हैं।

Ahmedabad Hotel Hospital Beds

आईसीसी विश्व कप 2023 (तस्वीर सांकेतिक है)

अस्पताल के बिस्तर होटल की बुकिंग से सस्ते

फैन्स शहर में अस्पताल के बिस्तरों की उपलब्धता के बारे में पूछताछ कर रहे हैं, जिसमें कथित तौर पर एक-दो रात ठहरने के लिए 3000 रुपये से 25,000 रुपये तक का खर्च आएगा। जो मैच को देखते हुए होटल मालिक द्वारा वसूले जा रहे 50,000 रुपये प्रति रात की दर से काफी कम है। अस्पताल के बिस्तरों में भोजन के साथ-साथ चिकित्सा जांच का अतिरिक्त लाभ भी है। इसके अलावा, यह विकल्प किफायती भी है, खासतौर पर उन कमरों में जिनमें ट्विन-शेयरिंग विकल्प है।

End of Feed