मस्क के बाद जुकरबर्ग ने लिया बड़ा फैसला, 11000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी

  • Authored by: डिंपल अलावाधी
  • Updated Nov 9, 2022, 05:57 PM IST

Facebook: फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक ने बुधवार को 13 फीसदी कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का ऐलान किया।

नई दिल्ली। टेक सेक्टर की दिग्गज कंपनियों के कर्मचारियों के बुरे दिन चल रहे हैं। माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) के बाद अब एक और दिग्गज कंपनी ने कर्मचारियों को निकालने का फैसला लिया है। बुधवार को फेसबुक (Facebook) की पैरेंट कंपनी मेटा (Meta) ने 11 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की घोषणा की। यह साल 2022 की सबसे बड़ी छंटनी में से एक है।

Mark Zuckerberg

Twitter के बाद अब Facebook में होगी छंटनी

क्यों हो रही है छंटनी?

फेसबुक के मूल कंपनी मेटा ने बुधवार को उच्च लागत और राजस्व में कमी का हवाला देते हुए 11,000 से भी ज्यादा कर्मचारियों को निकालने की बात कही। हाल ही में एलन मस्क (Elon Musk) की ट्विटर (Twitter) और माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) जैसी प्रमुख कंपनियों में भी बड़े पैमाने पर छंटनी हुई थी।

End of Feed