IPO Update: पहले दिन एक्सिकॉम और प्लेटिनम इंडस्ट्रीज के IPO को कैसा मिला रिस्पांस और कब खुलेगा RK Swamy का आईपीओ

IPO Update: एक्सिकॉम टेली-सिस्टम्स लि. के आईपीओ (IPO) को पहले ही दिन 10 गुना सब्सक्रिप्शन मिल गया। जबकि प्लैटिनम इंडस्ट्रीज के आईपीओ (IPO) को पहले दिन 8.04 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। वहीं आरके स्वामी लिमिटेड का आईपीओ (IPO) चार मार्च को खुलेगा।

IPO Update, Exicom Tele System IPO: ईवी चार्जर बनाने वाली कंपनी एक्सिकॉम टेली-सिस्टम्स लि. के आईपीओ (IPO) को पहले ही दिन 10 गुना सब्सक्रिप्शन मिल गया।एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी के 429 करोड़ रुपये के आईपीओ में 1,82,23,540 शेयरों की पेशकश पर 18,23,99,200 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं। यह 10.01 गुना बैठता है।खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों की श्रेणी को 27.11 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी से 19.03 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। पात्र संस्थागत खरीदारों के हिस्से को 73 प्रतिशत सब्सक्रिप्शन मिला।इश्यू खुलने के कुछ ही घंटे में इसे पूर्ण सब्सक्रिप्शन मिल गया।आईपीओ के तहत 329 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए गए हैं। इसके अलावा इसमें 100 करोड़ रुपये की 70.42 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) भी शामिल है।फिलहाल कंपनी में नेक्स्टवेव कम्युनिकेशंस के पास 76.55 प्रतिशत हिस्सेदारी है। प्रवर्तक समूह के हिस्से एचएफसीएल के पास 7.74 प्रतिशत हिस्सेदारी है। कुल मिलाकर प्रवर्तकों की कंपनी में 93.28 प्रतिशत हिस्सेदारी है।आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 135 से 142 रुपये प्रति शेयर रखा गया है।

IPO UPDATE

आईपीओ अपडेट

Platinum Industries IPO

स्टेबिलाइजर बनाने वाली कंपनी प्लैटिनम इंडस्ट्रीज के आईपीओ (IPO) को पहले दिन मंगलवार को 8.04 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।एनएसई के आंकड़ों के मुताबिक, 235 करोड़ रुपये के आकार वाले आईपीओ के तहत 96,32,988 शेयरों की पेशकश के मुकाबले कुल 7,74,20,952 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए आरक्षित खंड को 13.58 गुना सब्सक्रिप्शन मिला जबकि खुदरा व्यक्तिगत निवेशक से 10.21 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। वहीं पात्र संस्थागत खरीदारों के खंड को सिर्फ सात प्रतिशत सब्सक्रिप्शन मिला है।आईपीओ के तहत 1,37,61,225 इक्विटी शेयरों की ताजा पेशकश की गई है। इसके लिए मूल्य दायरा 162-171 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।आईपीओ खुलने के पहले प्लैटिनम इंडस्ट्रीज ने बड़े (एंकर) निवेशकों से 70 करोड़ रुपये से अधिक जुटाए थे।

End of Feed