ET NOW GBS 2026: ट्रेड डील पर बोले चिराग पासवान, किसानों के हितों से समझौता संभव नहीं, विपक्ष फैला रहा भ्रम

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान ने ET Now ग्लोबल बिजनेस समिट को संबोधित करते हुए कहा यूएस के साथ हुई ट्रेड डील पर विपक्ष भ्रम फैला रहा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में उनकी सरकार के रहते हुए किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं हो सकता है।

ET NOW Global Business Summit 2026 को संबोधित करते हुए केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान ने ट्रेड डील, किसान और इकोनॉमी सहित तमाम मुद्दों पर अपनी राय रखी। पासवान ने कहा कि अमेरिका के साथ ट्रेड डील को लेकर विपक्ष की तरफ से भ्रम फैलाया जा रहा है। पासवान ने कहा, हम भी जनप्रतिनिधि हैं। हमें भी चुनाव लड़ना है। आखिर कैसे कोई राजनीतिक दल देश के सबसे बड़े और सबसे संवेदनशील वर्ग के हितों से समझौता कर सकता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा, विपक्ष के आरोपों के उलट पिछले एक दशक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उनकी सरकार ने किसानों के सशक्तिकरण में अहम योगदान दिया है।

Chirag  Paswan

ET Now ग्लोबल बिजनेस समिट बोलते हुए चिराग पासवान

पिछले दशक में आर्थिक आधार मजबूत

पासवान ने कहा कि जनधन खाते, यूपीआई और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर जैसी योजनाओं ने देश की आर्थिक संरचना को मजबूत किया है। इन कदमों से सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचा और आर्थिक पारदर्शिता बढ़ी। उन्होंने कहा कि सरकार ने कई ऐसे सेक्टरों को भी मुख्यधारा में जोड़ा जिन्हें लंबे समय तक नजरअंदाज किया गया था, जिससे टैक्सदाताओं की संख्या भी बढ़ी।

End of Feed