Pension: ईपीएस-95 पेंशनधारकों की डिमांड, इतनी चाहिए न्यूनतम पेंशन और महंगाई भत्ता भी

EPS-95 Pension Scheme: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की पेंशन योजना से जुड़े पेंशनधारकों ने न्यूनतम पेंशन ₹7,500 मासिक किए जाने और स्वास्थ्य सुविधाएं देने समेत अन्य मांगों को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन दिल्ली स्थित ईपीएफओ मुख्यालय के बाहर हुआ, जिसमें देशभर से हजारों पेंशनधारकों ने भाग लिया और सरकार से न्याय की मांग की।

EPS-95 Pension Scheme : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की पेंशन योजना के अंतर्गत आने वाले हजारों पेंशनधारकों ने सोमवार को दिल्ली स्थित ईपीएफओ मुख्यालय के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पेंशनधारकों की मुख्य मांग थी कि न्यूनतम पेंशन को ₹7,500 प्रति माह किया जाए। इस विरोध प्रदर्शन का आयोजन ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति (एनएसी) द्वारा किया गया। समिति लंबे समय से कर्मचारी पेंशन योजना (ईपीएस) के अंतर्गत आने वाले पेंशनधारकों की पेंशन में वृद्धि की मांग को लेकर आंदोलनरत है। इस प्रदर्शन में दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, महाराष्ट्र, कर्नाटक, बिहार, पश्चिम बंगाल, केरल, मध्य प्रदेश, तेलंगाना सहित कई राज्यों से पेंशनधारक शामिल हुए।

EPFO, EPS 95, pension scheme, minimum pension,pensioners protest

ईपीएफओ मुख्यालय पर पेंशनधारकों का जोरदार प्रदर्शन (तस्वीर-istock)

मुख्य मांगें

प्रदर्शनकारियों ने निम्नलिखित प्रमुख मांगें उठाईं:-

End of Feed