EPFO New Rules 2026: फ्लैट खरीदने या Home Loan चुकाने से पहले जान लें नए पीएफ नियम, कहीं अटक न जाए क्लेम!

EPFO के सदस्य हैं तो ये जानकारी आपके लिए बेहद काम की साबित हो सकती है। आपको घर खरीदने, नया मकान बनाने या होम लोन चुकाने के लिए पीएफ खाते की रकम इस्तेमाल करने से जुड़े नियमों को समझना चाहिए।

अगर आप कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के सदस्य हैं और अपने PF खाते की रकम का इस्तेमाल घर खरीदने, नया मकान बनाने या होम लोन चुकाने के लिए करना चाहते हैं तो ये जानकारी आपके लिए बेहद काम की साबित हो सकती है। आपके लिए पहले नियमों को समझना बेहद जरूरी है। EPFO के 2026 के नियमों में आवास से जुड़े PF निकासी के लिए कुछ अहम शर्तें तय की गई हैं। इनका पालन नहीं करने पर आपका दावा प्रभावित हो सकता है।

PF

कहीं अटक न जाए पीएफ क्लेम (AI Generated Image)

घर खरीदने के लिए कितनी राशि निकाल सकते हैं?

EPFO के नियमों के अनुसार, अगर आप हाउसिंग स्कीम के तहत आवेदन करते हैं और कम से कम 3 साल की पात्र सेवा पूरी कर चुके हैं, तो कुछ शर्तों के साथ अपने कुल EPF कॉर्पस का 90% तक निकाल सकते हैं। इसके लिए आपके खाते में न्यूनतम 20,000 का बैलेंस होना चाहिए।

End of Feed