पुराने PF Account में फंसा है पैसा? EPFO की नई सुविधा से आसानी से मिलेगा अब आपका फंड

ईपीएफओ ने दो नए सुविधाएं पेश की हैं। मेंबर्स अब वॉट्सऐप के जरिए पासबुक डिटेल्स चेक कर सकेंगे। इसी के साथ, अब पात्र इनऑपरेटिव पीएफ खातों में 1000 रुपये तक का बैलेंस ऑटोमेटिकली सेटल हो जाएगा।

नौकरी बदलने या लंबे समय तक काम से ब्रेक लेने के दौरान कई कर्मचारियों का पैसा पुराने प्रोविडेंट फंड (PF) खाते में छूट जाता है। ऐसे खातों में छोटी रकम होने पर लोग उसे निकालने की प्रक्रिया टाल देते हैं। अब कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने ऐसी रकम तक पहुंच आसान बनाने के लिए नई सुविधा शुरू की है। इसके तहत पात्र निष्क्रिय और पुराने पीएफ खातों में 1,000 रुपये तक की राशि का सेटलमेंट अपने आप किया जाएगा। यानी योग्य खाताधारकों को अलग से क्लेम दाखिल नहीं करना होगा।

PF Account

ईपीएफओ ने पेश की दो नए सुविधाएं (AI Generated Image)

किन खातों को मिलेगा फायदा?

इस पहल का लाभ उन्हीं इनऑपरेटिव खातों को मिलेगा, जिनमें 1,000 रुपये या उससे कम बैलेंस है और जो आधार से वेरिफाइड हैं। सेटलमेंट से पहले EPFO जरूरी पहचान और बैंक खाते का वेरिफिकेशन करेगा। जांच पूरी होने के बाद पात्र सदस्य या लाभार्थी के खाते में रकम ट्रांसफर की जाएगी। श्रम मंत्रालय के मुताबिक, इससे करीब एक लाख खातों में जमा लगभग 5 करोड़ रुपये लोगों तक पहुंचने की उम्मीद है।

End of Feed