PF Interest Rates: EPFO ने बरकरार रखी पीएफ ब्याज दर, जानिए वित्त वर्ष 2024-25 के लिए कितना मिलेगा इंटेरेस्ट

PF Interest Rates: रिटायरमेंट फंड निकाय कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन (EPFO) की बैठक आज ( 28 फरवरी) हो रही है। जिसमें प्रोविडेंड फंड (PF) के ब्‍याज दर को लेकर फैसला लिया जा सकता है। यहां जानिए पिछले 8 साल में कितनी बढ़ी या घटी ब्याज दरें और वर्तमान में कितना है।

PF Interest Rates: ईपीएफओ ने 2024-25 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि जमा पर 8.25 प्रतिशत की ब्याज दर तय की। गिरते बाजार और बॉन्ड यील्ड के बीच EPFO दर को 8.25% पर बनाए रखा। रिटायरमेंट फंड निकाय की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था EPFO सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) आज वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए ब्याज दर (Interest Rate) तय करने के लिए बैठक की, इसमें यह फैसला लिया गया। रिटायरमेंट फंड निकाय कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने 2024-25 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) जमा पर 8.25 प्रतिशत की ब्याज दर शुक्रवार को बरकरार रखी। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने फरवरी 2024 में EPF पर ब्याज दर को 2022-23 में 8.15 प्रतिशत से मामूली रूप से बढ़ाकर 2023-24 के लिए 8.25 प्रतिशत कर दिया था।

Employee Provident Fund interest rate

पीएफ ब्याज दर आया सरकार का फैसला (तस्वीर- canva)

EPFO ने मार्च 2022 में अपने 7 करोड़ से अधिक ग्राहकों के लिए 2021-22 के लिए EPF पर ब्याज को 4 दशक के निचले स्तर 8.1 प्रतिशत पर ला दिया था, जो 2020-21 में 8.5 प्रतिशत थी। 2020-21 के लिए EPF पर 8.10 प्रतिशत ब्याज दर थी। यह 1977-78 के बाद से सबसे कम है, जब EPF ब्याज दर आठ प्रतिशत थी। पिछले 8 सालों में ईपीएफ ब्याज दरों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। साल 2016-17 में यह दर 8.65 फीसदी थी 2023-24 में सरकार ने ब्याज दरें 8.25 फीसदी तय की। पिछले 8 साल में PF पर किस दर से ब्याज मिलता रहा है।

End of Feed