EPFO में बड़ा बदलाव! पीएफ के लिए सैलरी नियम बदलने की तैयारी में सरकार, आपकी पेंशन पर क्या असर होगा

मौजूदा नियमों के मुताबिक ₹15,000 तक की बेसिक सैलरी पाने वाले कर्मचारियों को EPF और EPS में शामिल करना अनिवार्य है। कर्मचारी संगठन लंबे समय से इस सीमा को बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि बढ़ती महंगाई और बदलते खर्चों के हिसाब से वर्तमान सीमा अब बिल्कुल पुरानी पड़ चुकी है और इसे जल्द अपडेट किया जाना चाहिए।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने पुराने नियमों में एक बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रहा है। अभी EPF और EPS में अनिवार्य रूप से शामिल होने की वेतन सीमा ₹15,000 प्रति माह है, लेकिन सरकार अब इसे बढ़ाकर ₹25,000 प्रति माह करने पर विचार कर रही है। अगर यह प्रस्ताव लागू होता है तो देश के एक करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों को पेंशन और PF का लाभ स्वतः मिलने लगेगा। गौरतलब है कि वेतन सीमा को आखिरी बार साल 2014 में ₹6,500 से बढ़ाकर ₹15,000 किया गया था।

EPFO WIthdrawal

मौजूदा नियम के मुताबिक, जिन कर्मचारियों की बेसिक सैलरी ₹15,000 तक है, उन्हें EPF और EPS में शामिल करना अनिवार्य है। लेकिन इससे ज्यादा सैलरी वालों पर यह नियम लागू नहीं होता। इस वजह से निजी सेक्टर में काम करने वाले कई कर्मचारी रिटायरमेंट सेविंग से दूर रह जाते हैं और बुजुर्ग होने पर आर्थिक दिक्कतों का सामना करते हैं।

End of Feed