EPFO अलर्ट! भूल कर भी फर्जी कॉल या SMS का ना दें रिप्लाई, यहां तुरंत कर सकते हैं शिकायत

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Oct 3, 2023, 11:12 AM IST

EPFO:अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट शेयर किया है जिसमें ईपीएफओ ने फेक कॉल और SMS से सावधान रहने के लिए कहा है।

EPFO: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने सभी पीएफ धारकों के लिए एक अलर्ट जारी किया है। सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट के मुताबिक EPFO किसी भी सदस्य से कोई भी पर्सनल जानकारी जैसे फोन, ई-मेल आदि नहीं मांगता है। अंशधारक सतर्क रहें और अपनी किसी भी तरह की पर्सनल जानकारी को किसी के साथ शेयर न करें।

epfo

किसी भी तरह की पर्सनल जानकारी को किसी के साथ शेयर न करें।

सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट

EPFO ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट शेयर किया है जिसमें ईपीएफओ ने फेक कॉल और SMS से सावधान रहने के लिए कहा है। ईपीएफओ ने कहा कि वह किसी भी सदस्य से उसकी पर्सनल जानकारी नहीं लेता है। ईपीएफओ सदस्य किसी से भी अपनी पर्सनल जानकारी को शेयर न करें। ईपीएफओ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर भ शेयर किया जिसमें सावधान रहें और सतर्क रहें का श्लोगन लिखा है।

End of Feed