EPF Vs Mutual Funds : रिटायरमेंट के लिए क्या बेहतर विकल्प, चेक करें टैक्स, रिटर्न और रिस्क

अगर आप रिटायरमेंट प्लानिंग कर रहे हैं और EPF में ज्यादा कटौती या म्यूचुअल फंड में निवेश के बारे में सोच रहे हैं, तो यहां इन दोनों के टैक्स, रिटर्न और रिस्क चेक करें।

EPF Vs Mutual Fund : रिटायरमेंट की प्लानिंग करते समय नौकरीपेशा लोगों के मन में अक्सर एक सवाल आता है, क्या सिर्फ कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) पर भरोसा करें या बेहतर रिटर्न के लिए Mutual Fund में निवेश बढ़ाएं? अगर आपके मन में भी यही सवाल है, तो कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने दोनों विकल्पों के बीच का अंतर खुद समझाया है। EPFO ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो जारी कर बताया कि EPF और Mutual Fund दोनों का मकसद अलग है। एक ओर EPF सरकारी सामाजिक सुरक्षा योजना है, जबकि Mutual Fund बाजार से जुड़ा निवेश विकल्प है। ऐसे में दोनों की तुलना सिर्फ रिटर्न के आधार पर नहीं की जा सकती।

EPF Vs Mutual Funds

खुद ईपीएफओ ने बताया कौन सा बेहतर

EPF और Mutual Fund में सबसे बड़ा अंतर क्या है?

EPF एक अनिवार्य (Mandatory) रिटायरमेंट बचत योजना है। जिन कर्मचारियों और संस्थानों पर EPF कानून लागू होता है, उनके लिए इसमें शामिल होना जरूरी है। कर्मचारी और नियोक्ता (Employer) दोनों वेतन का निर्धारित हिस्सा EPF में जमा करते हैं। वहीं, Mutual Fund पूरी तरह स्वैच्छिक (Voluntary) निवेश विकल्प है। इसमें निवेश करना या बंद करना पूरी तरह निवेशक की इच्छा पर निर्भर करता है।

End of Feed