नौकरी बदलने पर अब दूसरे अकाउंट में आटोमेटिक ट्रांसफर होगा EPFO का पैसा, इतने दिन में हो जाएगा काम

अगर आप सैलरीड इंडीविज्युअल हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। अब नौकरी बदलने पर आपके पुराने PF अकाउंट का सारा पैसा अपने आप नए अकाउंट में ट्रांसफर हो जाएगा। इसके लिए अब आपको HR के चक्कर काटने की जरुरत नहीं पड़ेगी क्योंकि अब ये काम कुछ ही दिन में पूरा हो जाएगा।

सैलरीड क्लास के लोगों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। दरअसल, EPFO ने नौकरी बदलने वालों के लिए एक बड़ा बदलाव किया है। अब जब भी कोई कर्मचारी नई नौकरी ज्वाइन करेगा, उसका पुराना पीएफ अकाउंट अपने आप नए अकाउंट में ट्रांसफर हो जाएगा। यानी अब न तो किसी फॉर्म भरने की जरूरत होगी और न ही पुराने नियोक्ता की मंजूरी की। अब ऑटोमैटिक आपके पुराने अकाउंट का पैसा नए अकाउंट में कुछ ही दिनों में ट्रांसफर हो जाएगा। पहले इस प्रोसेस में महीनों लग जाते थे लेकिन अब ये काम कुछ ही दिन में पूरा हो जाएगा।

EPFO WIthdrawal

अब नियोक्ता की मंजूरी की जरूरत नहीं

पहले जब कोई कर्मचारी नौकरी बदलता था, तो उसे फॉर्म-13 भरकर पुराने नियोक्ता से साइन करवाना पड़ता था। कई बार इस प्रक्रिया में हफ्तों या महीनों का समय लग जाता था। अब ऐसा नहीं होगा। नई नौकरी ज्वाइन करते ही जब नियोक्ता ज्वाइनिंग डेट अपडेट करेगा, सिस्टम अपने आप पीएफ ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू कर देगा। इससे कर्मचारी को न तो दावा करना होगा और न ही किसी एचआर के पीछे भागना पड़ेगा।

End of Feed