ENIL Result Q2FY27 : EBITDA में सालाना आधार पर 9.5% की वृद्धि, ₹117 करोड़ पहुंचा रेवेन्यू

ENIL ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी के EBITDA में सालाना आधार पर 9.5% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। इसके अलावा रेवेन्यू 117 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

ENIL Result Q2FY27 : भारत के नंबर 1 FM रेडियो चैनल रेडियो मिर्ची और प्रमुख ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Gaana का संचालन करने वाली एंटरटेनमेंट नेटवर्क इंडिया लिमिटेड (ENIL) ने वित्त वर्ष 2026-27 (FY27) की दूसरी तिमाही (Q2) और अर्द्धवार्षिक (H1FY27) नतीजे घोषित कर दिए हैं।

ENIL Result Q2FY27

ENIL ने तिमाही नतीजे जारी किए

30 सितंबर, 2026 को समाप्त दूसरी तिमाही में ENIL ने ₹117 करोड़ का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू रिपार्ट किया है। इसमें घरेलू रेवेन्यू ₹114 करोड़ रहा। ENIL के रेवेन्यू में लगातार डायवर्सिफिकेशन देखने को मिल रहा है। अब घरेलू रेवेन्यू में रेडियो की हिस्सेदारी 53% है, जबकि शेष हिस्सेदारी इवेंट्स, डिजिटल सॉल्यूशंस और Gaana की हो गई है। लागत में कटौती और डिजिटल कारोबार में घाटा कम होने के कारण EBITDA सालाना आधार पर 9.5% बढ़कर ₹11.3 करोड़ हो गया।

End of Feed