Elon Musk Twitter Deal: जल्द ट्विटर के CEO बन सकते हैं मस्क, ये है उनका फ्यूचर प्लान!

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 28, 2022, 05:22 PM IST

Elon Musk Twitter Deal: दुनिया के सबसे रईस शख्स एलन मस्क ने ट्विटर पर अपनी डिटेल को बदलकर 'चीफ ट्विट' कर दिया है। Forbes के अनुसार मस्क के पास 220 अरब डॉलर से भी ज्यादा की संपत्ति है।

नई दिल्ली। ट्विटर (Twitter) का अधिग्रहण पूरा करने और इसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी पराग अग्रवाल (Parag Agrawal) और अन्य शीर्ष अधिकारियों को हटाने के बाद, अरबपति एलन मस्क (Elon Musk) अब अग्रवाल की भूमिका को संभालने का प्लान बना रहे हैं। मस्क पहले से ही टेस्ला (Tesla) और स्पेसएक्स (SpaceX) के सीईओ हैं। इसके अलावा, ब्लूमबर्ग के अनुसार, मस्क का यूजर्स पर आजीवन प्रतिबंध को हटाने की भी योजना है।

मालूम हो कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) का ट्विटर अकाउंट 6 जनवरी 2021 को यूएस कैपिटल पर हमले के बाद स्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया था। उद्योगपति एलन मस्क ने ट्विटर के अधिग्रहण (Elon Musk Twitter Deal) के लिए 44 अरब डॉलर का सौदा पूरा करने और इसके भारतीय मूल के सीईओ के साथ कानूनी मामलों की शीर्ष अधिकारी विजया गाड्डे को हटाने के बाद ट्वीट किया, 'पंछी आजाद हुआ।'

End of Feed