मस्क-जकरबर्ग में होगी फाइट, होगा पिंजड़े में मुकाबला, Hell In A Cell की आ जाएगी याद

Musk vs Zuckerberg Cage Fight: मस्क ने कहा था कि वह वेगास ऑक्टाहोम में लड़ना चाहेंगे। मेटा एक नए 'टेक्स्ट शेयरिंग' सोशल मीडिया नेटवर्क को लॉन्च करने की योजना बना रहा है। इसी रिपोर्ट के मद्देनजर मस्क ने चुनौती पेश की।

KEY HIGHLIGHTS
  • मस्क-जकरबर्ग में हो सकती है फाइट
  • पिंजड़े में मुकाबला हो सकता है
  • WWE की Hell In A Cell जैसी होगी फाइट

Musk vs Zuckerberg Cage Fight: हाल ही में दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और टेस्ला-स्पेसएक्स-ट्विटर के बॉस एलन मस्क (Elon Musk) ने ट्वीट किया था कि वह मेटा (Meta) के सीईओ मार्क जकरबर्ग (Mark Zuckerberg) के साथ पिंजरे (Cage) में फाइट करने को तैयार हैं। अब 39 वर्षीय मेटा सीईओ, जो एक मिक्स्ड मार्शल आर्ट (MMA) फाइटर हैं, ने इंस्टाग्राम (Instagram) पर मस्क के ट्वीट का एक स्क्रीनशॉट पोस्ट करके कैप्शन दिया है - Send Me Location यानी जगह बताएं।

क्यों आई फाइट की नौबत

मस्क ने कहा था कि वह वेगास ऑक्टाहोम में लड़ना चाहेंगे। मेटा एक नए 'टेक्स्ट शेयरिंग' सोशल मीडिया नेटवर्क को लॉन्च करने की योजना बना रहा है। इसी रिपोर्ट के मद्देनजर मस्क ने चुनौती पेश की।

End of Feed