अडानी-अंबानी पूरे जीवन में नहीं बना पाए, उससे ज्यादा दौलत एलन मस्क ने दो दिन में बनाई

यह बात आसानी से हजम नहीं होती, लेकिन सच है कि भारत के दो सबसे अमीर शख्स मिलकर जितनी दौलत पूरे जीवन में नहीं बना पाए। एलन मस्क की नेटवर्थ 2 दिन में उससे ज्यादा बढ़ गई है।

यह बात सुनने में जितनी अजीब और काल्पनिक लगती है, गणितीय और बाजार के आंकड़ों के लिहाज से बिल्कुल सच है। दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क (Elon Musk) ने महज दो दिन में 200 अरब डॉलर से ज्यादा की संपत्ति बनाई है। जबकि, भारत के दो सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी और गौतम अड़ानी की कुल संपत्ति मिलाकर भी इतनी नहीं है।

Elon Musk worlds First Trillionaire

मस्क की दौलत लगातार बढ़ रही

2 दिन में 200 अरब डॉलर

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स और फोर्ब्स के ताजा आंकड़ों को देखें, तो यह तुलना वाकई होश उड़ा देने वाली है। 12 जून, 2026 को अमेरिकी बाजार में मस्क की कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX) की ऐतिहासिक लिस्टिंग हुई। इसकी वजह से मस्क दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बने और उनकी संपत्ति 1.1 लाख करोड़ डॉलर हो गई। 15 और 16 जून को हुए कारोबार में ही इस कंपनी के शेयरों में करीब 28 फीसदी का उछाल आ चुका है, जिससे मस्क की संपत्ति में दो दिन के भीतर 200 अरब डॉलर से ज्यादा का उछाल आया है। इस तरह मस्क की नेटवर्थ अब बढ़कर 1.30 लाख करोड़ डॉलर हो गई है।

End of Feed