एलन मस्क के जुड़वां बच्चों की पहली बार सामने आई तस्वीर, मां कंपनी में है कर्मचारी

Elon Musk Twins Baby:एलन मस्‍क के जुड़वां बच्‍चों को जन्‍म देने वाली शिवॉन जिलिस मस्‍क के ब्रेन-चिप स्‍टार्टअप न्‍यूरालिंक की शीर्ष अधिकारी है। जिलिस ने इन बच्‍चों को साल 2021 में जन्‍म दिया था।

Elon Musk Twins Baby: टेस्‍ला, ट्विटर के मालिक एलन मस्‍क (Elon Musk) के जुड़वां बच्‍चे और उनकी मां की तस्वीर एक साथ अब दुनिया के सामने आ गई है। कई रिपोर्ट में अब तक कहा गया था उनके दो जुड़वे बेटे हैं लेकिन उनकी फोटो अभी तक पब्लिक के सामने नहीं आई थी। एलन मस्‍क ने भी कभी भी कुछ बयान देने से बचते रहे थे। इस तस्वीर को उनकी जीवनी लिखने वाले लेखक वॉल्‍टर इसाकसन ने प्लेटफॉर्म एक्‍स (पहले ट्विटर) पर शेयर किया है। जिसमें एलन मस्‍क, बच्‍चे और बच्‍चों की मां की फोटो दिख रही है।

Elon Musk Twins Baby

एलन मस्‍क के जुड़वां बच्‍चों को जन्‍म देने वाली शिवॉन जिलिस मस्‍क के ब्रेन-चिप स्‍टार्टअप न्‍यूरालिंक की शीर्ष अधिकारी है।

एलन मस्‍क के जुड़वां बच्‍चों को जन्‍म देने वाली शिवॉन जिलिस मस्‍क के ब्रेन-चिप स्‍टार्टअप न्‍यूरालिंक की शीर्ष अधिकारी है। जिलिस ने इन बच्‍चों को साल 2021 में जन्‍म दिया था। इससे एलन मस्‍क के अब 9 बच्‍चे हो गए थे। इन जुड़वां बच्‍चों को लेकर एलन मस्‍क ने कभी खुलकर कुछ नहीं बताया। और उन्होंने शिवॉन जिलिस से शादी भी नहीं की है। हालांकि, उन्‍होंने साल 2022 में एक ट्वीट जरूर किया था। ट्वीट में मस्‍क ने लिखा, “कम जनसंख्‍या संकट से लड़ने में मैं अपनी पूरी कोशिश कर रहा हूं। बर्थ रेट का गिरना अब तक का सबसे बड़ा संकट है।”

End of Feed