टेस्ला को लेकर एलन मस्क ने किया ऐसा ट्वीट, अब करना पड़ेगा मुकदमे का सामना

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 14, 2023, 02:49 PM IST

अरबपति कारोबारी एलन मस्क को अपनी इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी टेस्ला की खरीद को लेकर एक भ्रामक ट्वीट के लिए मुकदमे का सामना करना पड़ रहा है।

सैन फ्रांसिस्को : अरबपति कारोबारी एलन मस्क को अपनी इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी टेस्ला की खरीद के संबंध में किए गए एक भ्रामक ट्वीट के लिए मुकदमे का सामना करना पड़ रहा है। अमेरिका की एक संघीय अदालत ने शुक्रवार को मस्क की उस अपील को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने मुकदमे को टेक्सास स्थानांतरित करने या विलंब से सुनवाई करने का अनुरोध किया था।

Elon Musk

अरबपति कारोबारी एलन मस्क

अमेरिकी जिला न्यायाधीश एडवर्ड चेन ने सैन फ्रांसिस्को की संघीय अदालत में यह फैसला सुनाया। मामले की अंतिम सुनवाई मंगलवार से ज्यूरी के चुनाव के साथ शुरू होगी। मस्क के वकीलों ने पिछले हफ्ते अदालत से अनुरोध किया था कि मुकदमे को टेक्सास की एक संघीय अदालत में स्थानांतरित किया जाए। टेस्ला ने 2021 में अपना मुख्यालय टेक्सास ही स्थानांतरित किया था।

End of Feed