भीषण गर्मी से पारा चढ़ा ऊपर, देशभर में बिजली की मांग ने लगातार चौथे दिन बनाया रिकॉर्ड

Electricity Demand Sets Record: बृहस्पतिवार की अधिकतम मांग को पूरा करने में तापीय ऊर्जा का योगदान सबसे अधिक 62.8 प्रतिशत रहा। इसके अलावा सौर ऊर्जा का योगदान 22.0 प्रतिशत, पवन ऊर्जा का 5.0 प्रतिशत, जल विद्युत का 5.8 प्रतिशत रहा।

Heatwave impact power consumption: देश में पारा चढ़ने के साथ बृहस्पतिवार को बिजली की अधिकतम मांग लगातार चौथे दिन रिकॉर्ड स्तर 270.82 गीगावाट तक पहुंच गई। विद्युत मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को बिजली की अधिकतम मांग 265.44 गीगावाट के रिकॉर्ड स्तर पर रही थी। इससे पहले विद्युत मंत्रालय ने इस गर्मी में बिजली की अधिकतम मांग 270 गीगावाट तक पहुंचने का अनुमान जताया था।

Heatwave Impact Electricity Demand

लगातार बढ़ती गर्मी की वजह से बिजली की डिमांड तेजी से बढ़ रही है।

मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच ’एक्स’ पर लिखा, ’’आज (बृहस्पतिवार) लगातार चौथे दिन बिजली की अधिकतम मांग अबतक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गयी। दोपहर 3.45 बजे बिजली की अधिकतम मांग 270.82 गीगावाट (एक गीगावाट बराबर 1,000 मेगावाट) रही। इस मांग को सफलतापूर्वक पूरा किया गया।’’ मंत्रालय ने यह भी कहा कि देशभर में मौजूदा मौसम की स्थिति को देखते हुए घर और दफ्तर को ठंडा रखने के लिए कूलर, एसी के बढ़ते उपयोग से मांग में वृद्धि हुई है।

End of Feed