आम जनता पर महंगाई की दोहरी मार! 9 रुपए महंगा होगा दूध और CNG के दाम बढ़ने से बढ़ेगा गाड़ियों का भाड़ा, जानें किन-किन चीजों के बढ़ेंगे दाम

आम जनता पर महंगाई की दोहरी मार पड़ी है। दिल्ली-NCR में CNG की दरें बढ़ने और महाराष्ट्र में दूध के दाम ₹9 तक चढ़ने से रोजमर्रा का बजट बिगड़ गया है। जानिए CNG, दूध, प्याज और गुड़ की कीमतों का आप पर असर।

सुबह की कड़क चाय की चुस्की हो या फिर ऑफिस जाने के लिए ऑटो-कैब की सवारी, आपकी रोजमर्रा की जिंदगी अचानक महंगी होने जा रही है! महंगाई की नई लहर ने आम आदमी की रसोई से लेकर रोजाना के सफर तक पर चौतरफा हमला बोल दिया है। एक तरफ जहां दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी (CNG) की कीमतें फिर बढ़ गई हैं, वहीं दूसरी तरफ महाराष्ट्र में तबेले के दूध के दाम सीधे 9 रुपये प्रति लीटर तक चढ़ने की तैयारी में हैं। ईंधन की महंगाई का यह चक्का सिर्फ गाड़ियों तक नहीं थमेगा, बल्कि मालढुलाई महंगी होते ही आपकी थाली की प्याज, मानसून का पसंदीदा गुड़ और रोजमर्रा की हरी सब्जियां भी महंगी होने वाली हैं।

Inflation

9 रुपए महंगा होगा दूध और CNG के दाम बढ़ने से बढ़ेगा गाड़ियों का भाड़ा, जानें किन-किन चीजों के बढ़ेंगे दाम

हालांकि, इस चौतरफा महंगाई के बीच एक छोटी सी राहत की खबर यह है कि सरकार की कोशिशों से चीनी के मिल भाव में 20 फीसदी तक की गिरावट आई है। लेकिन सवाल यही है कि क्या चीनी की यह मामूली मिठास, दूध और पेट्रोल-सीएनजी के तीखे झटकों से बिगड़े आपके बजट का स्वाद संभाल पाएगी? आइए जानते हैं इस बार आपकी जेब पर कितना भारी असर पड़ने वाला है।

End of Feed