बाबा को हल्के में मत लेना, 101 करोड़ रुपये के शेयरों के हैं मालिक

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Sep 28, 2023, 02:21 PM IST

Share Market Investment: शेयर बाजार से बम्पर रिटर्न की बात तो आपने बहुत सुनी होगी। हालांकि इसमें रिस्क भी बहुत होता। बाजार में कई ऐसे स्टॉक मौजूद हैं जिन्होनें अपने शेयरधारकों को अमीरों की लिस्ट में शामिल कर दिया है।

Share Market Investment: शेयर बाजार से बम्पर रिटर्न की बात तो आपने बहुत सुनी होगी। हालांकि इसमें रिस्क भी बहुत होता। बाजार में कई ऐसे स्टॉक मौजूद हैं जिन्होनें अपने शेयरधारकों को अमीरों की लिस्ट में शामिल कर दिया है। लेकिन उनमें से कई लोग ऐसे भी हैं जिनके पास पैसा तो बहुत है लेकिन उनकी सादगी से उनकी अमीरी का पता नहीं लगाया जा सकता। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बूढ़ा आदमी यह दावा करते हुए नजर आ रहा है कि उसके पास 101 करोड़ रुपये के शेयर हैं। इतना पैसा होने की बावजूद भी बूढ़े व्यक्ति के सरल व्यवहार लोगों को पसंद आ रहा है।

share market investment

पैसा होने की बावजूद भी बूढ़े व्यक्ति के सरल व्यवहार लोगों को पसंद आ रहा है।

दादा के पास किस कंपनी के शेयर

एक ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) यूजर राजीव मेहता ने पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने इनकी होल्डिंग्स का खुलासा किया। ट्विटर पर वीडियो साझा करने वाले राजीव मेहता ने कहा, जैसा कि कहा जाता है, निवेश में, आपको एक बार भाग्यशाली होना होगा। उनके पास 80 करोड़ रुपये के एलएंडटी के शेयर, 21 करोड़ रुपये के अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर, 1 करोड़ रुपये के कर्नाटक बैंक के शेयर हैं। हालांकि वायरल वीडियो की टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल पुष्टी नहीं करता है

End of Feed