सिर्फ कम प्रीमियम देखकर न खरीदें हेल्थ इंश्योरेंस, पॉलिसी चुनने से पहले जरूर चेक करें ये 5 बातें

कागज पर सबसे सस्ती दिखने वाली हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी जरूरी नहीं कि सबसे अच्छी हो। इसलिए पॉलिसी खरीदने से पहले उसके दस्तावेज को अच्छी तरह से पढ़ें।

कोरोना महामारी के बाद हेल्थ इंश्योरेंस की अहमियत बढ़ी है। इसके चलते हेल्थ इंश्योरेंस लेने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है। हालांकि, इसके साथ ही हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम भी तेजी से बढ़ा है। बीमा कंपनियों का कहना है कि बढ़ते इलाज खर्च को कवर देने के लिए प्रीमियम बढ़ाना उनकी मजबूरी है। ऐसे में अगर आप खुद और अपने परिवार के लिए हेल्थ इंश्योरेंस प्लान खरीदने की योजना बना रहे हैं तो कुछ बातों का खास ख्याल रखें। बीमा विशेषज्ञों का कहना है कि सिर्फ कम प्रीमियम या ज्यादा सम इंश्योर्ड (बीमा राशि) के आधार पर पॉलिसी चुनने से क्लेम करते समय मुश्किलों और अचानक होने वाले खर्चों का सामना करना पड़ सकता है।

Health Insurance

हेल्थ इंश्योरेंस

इन बातों की जांच-पड़ताल पहले करें

बीमा विशेषज्ञों का कहना है कि नई हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदने से पहले, पॉलिसीहोल्डर्स को अच्छी तरह से जांच-पड़ताल करनी चाहिए और कवरेज, किन चीजों को शामिल नहीं किया गया है (एक्सक्लूज़न), वेटिंग पीरियड, क्लेम की शर्तों और इससे जुड़े खर्चों का ध्यानपूर्वक मूल्यांकन करना चाहिए। इससे यह पक्का करने में मदद मिल सकती है कि मेडिकल इमरजेंसी के समय पॉलिसी से सही फाइनेंशियल सुरक्षा मिले। कवरेज, किन चीज़ों को शामिल नहीं किया गया है (एक्सक्लूजन) और अपनी जेब से होने वाले खर्चों (आउट-ऑफ-पॉकेट कॉस्ट) की जांच करें।

End of Feed