DOMS IPO: आईपीओ खुलने से पहले ही 480 रु पहुंचा डोम्स का ग्रे-मार्केट प्रीमियम, 750-790 रु है प्राइस बैंड

DOMS IPO GMP: डोम्स इंडस्ट्रीज का जीएमपी 480 रु पहुंच गया है। यानी इसका शेयर लिस्टिंग पर 480 रु प्रति शेयर का फायदा करा सकता है। इससे आपको करीब 61 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। मगर ध्यान रहे कि लिस्टिंग तक इसका जीएमपी घट भी सकता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बुधवार को खुलेगा डोम्स का आईपीओ
  • 750-790 रु पर है प्राइस बैंड
  • 480 रु पहुंचा जीएमपी

DOMS IPO GMP: डोम्स इंडस्ट्रीज (DOMS Industries) का आईपीओ (IPO) सब्सक्रिप्शन के लिए बुधवार 13 दिसंबर को खुलेगा और शुक्रवार 15 दिसंबर को बंद होगा। एंकर निवेशकों के लिए ये आईपीओ एक दिन के लिए 12 दिसंबर को खुलेगा। डोम्स इंडस्ट्रीज के आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड तय कर दिया गया है। 10 रु के फेस वैल्यू वाले इक्विटी शेयरों के लिए प्राइस बैंड 750 रु से 790 रु है। डोम्स आईपीओ में शेयरों की लॉट साइज 18 इक्विटी शेयरों की है। यानी कम से कम 18 और फिर इसी की गुणा में शेयरों के लिए आवेदन करना होगा। अहम बात ये है कि डोम्स का ग्रे-मार्केट प्रीमियम (Grey Market Premium) या जीएमपी (GMP) करीब 500 रु पर पहुंच गया है।

कितना है जीएमपी

आईपीओ वॉच के अनुसार डोम्स इंडस्ट्रीज का जीएमपी 480 रु पहुंच गया है। यानी इसका शेयर लिस्टिंग पर 480 रु प्रति शेयर का फायदा करा सकता है। इससे आपको करीब 61 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। मगर ध्यान रहे कि लिस्टिंग तक इसका जीएमपी घट भी सकता है।

End of Feed