Dollar vs Rupee: रुपया रसातल में! 91 के पार आज बंद, अभी और टूटेगा, जानें कहां तक?

Dollar vs Rupee: रुपया पिछले 10 कारोबारी सत्र में डॉलर के मुकाबले 90 से गिरकर 91 पर आ गया। यह पिछले पांच सत्र में ही डॉलर के मुकाबले एक प्रतिशत लुढ़का है। विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार रुपये के इस महीने 92 के स्तर को पार करने का अनुमान है।

Dollar vs Rupee: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय करेंसी रुपये में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज पहली बार रुपया 91 के पार फिसल गया। बता दें कि अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिका मुद्रा के मुकाबले रुपया मंगलवार को 23 पैसे टूटकर अब तक के सबसे निचले स्तर 91.01 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपया डॉलर के मुकाबले अपने पिछले बंद भाव से 36 पैसे टूटकर 91.14 के अपने अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया था लेकिन अंत में इसमें कुछ सुधार हुआ।

रुपया

रुपया

इन कारणों के चलते ऐतिहासिक लो पर पहुंचा रुपया

विदेशी मुद्रा कारोबारियों का कहना है कि डॉलर के कमजोर होने और वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में भारी कमी के बावजूद भी स्थानीय मुद्रा में गिरावट को रोका नहीं जा सका। इसके अलावा भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में कोई सफलता न मिलने और विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी से रुपये की विनिमय दर में गिरावट आई है।

End of Feed