Dollar vs Rupee: डॉलर के मुकाबले मजबूत हुआ रुपया, जानें आज का ताजा एक्सचेंज रेट

अमेरिका द्वारा ईरान पर हमला नहीं करने के ऐलान से आज शेयर बाजा से लेकर रुपये में तेजी है। वहीं, कच्चा तेल में बड़ी गिरावट है।

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को रुपये की मजबूत शुरुआत हुई है। अमेरिकी डॉलर के सामने भारतीय करेंसी में अच्छी तेजी है। रुपया आज शुरुआती कारोबार में 31 पैसे की मजबूती के साथ 95.12 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर हमले टालने के फैसले के बाद डॉलर के कमजोर होने से घरेलू मुद्रा को समर्थन मिला।

rupee jumps

डॉलर बनाम रुपया

विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) के निवेश, देश के विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के समर्थन से भी स्थानीय मुद्रा को मजबूती मिली।

End of Feed