Dollar Vs Rupee: रुपये में लागातार 5वें दिन तेजी, आज इतना मजबूत हुआ इंडियन करेंसी

अमेरिकी डॉलर के सामने रुपये में तेजी का दौर जारी है। रुपया आज लगातार पांचवें दिन मजबूत हुआ है।

भारतीय रुपये में मजबूती का दौर आज लगातार 5वें दिन जारी है। रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 13 पैसे मजबूत होकर 95.63 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख और विदेशी पूंजी प्रवाह से घरेलू मुद्रा को समर्थन मिला।

rupee jumps

रुपये में तेजी

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों को यथावत रखने के बाद डॉलर सूचकांक में मजबूती के कारण रुपये की बढ़त सीमित रही। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.59 प्रति डॉलर पर खुला। बाद में कुछ बढ़त गंवाकर 95.63 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव की तुलना में 13 पैसे की बढ़त दर्शाता है।

End of Feed