Dollar Vs Rupee: रुपया टूटकर अबतक के सबसे निचले स्तर पर बंद, जानें ताजा एक्सचेंज रेट

Dollar Vs Rupee: इससे पिछले सत्र में भी रुपया 92.47 के निचले स्तर पर पहुंचा था और शुक्रवार को 92.30 पर बंद हुआ था, जो उस समय का रिकॉर्ड निचला स्तर था।

अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया सोमवार को 10 पैसे टूटकर 92.40 (अस्थायी) प्रति डॉलर के नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर रहा। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के कारण विदेशी निवेशकों द्वारा लगातार धन निकासी से घरेलू मुद्रा में यह गिरावट आई। हालांकि, विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार होर्मुज जलडमरूमध्य के फिर से खुलने की उम्मीद और घरेलू शेयर बाजारों में तेजी ने रुपये में बड़ी गिरावट को रोक लिया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 92.44 पर खुला और कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले 92.47 के अपने अब तक के दिन के कारोबार के सबसे निचले स्तर तक गिर गया। सत्र के अंत में यह 92.40 (अस्थायी) पर बंद हुआ, जो पिछले बंद स्तर से 10 पैसे की गिरावट है।

Dollar Vs Rupee

रुपया क्यों टूट रहा?

लगातार टूट रहा रुपया

इससे पिछले सत्र में भी रुपया 92.47 के निचले स्तर पर पहुंचा था और शुक्रवार को 92.30 पर बंद हुआ था, जो उस समय का रिकॉर्ड निचला स्तर था। मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा कि अमेरिकी डॉलर सूचकांक में हल्की कमजोरी और होर्मुज जलडमरूमध्य के दोबारा खुलने की उम्मीद से रुपये की गिरावट कुछ हद तक थमी।

End of Feed