क्या आपके पास है SBI क्रेडिट कार्ड? नवंबर से बढ़ सकते हैं आपके खर्च

देश की सबसे बड़ी क्रेडिट कार्ड कंपनियों में से एक, SBI Card ने अपनी कई सर्विस फीस और चार्जेज में बदलाव की घोषणा की है। ये नए बदलाव 1 नवंबर 2025 से लागू होंगे। इसका मतलब है कि अगले महीने से कुछ ट्रांजैक्शन पर आपको अब अतिरिक्त फीस चुकानी पड़ सकती है।

अगर आपके पास SBI का क्रेडिट कार्ड है, तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। SBI Card ने 1 नवंबर 2025 से अपनी कई सर्विस फीस और चार्ज बढ़ाने का ऐलान किया है। इसका मतलब है कि कुछ ट्रांजैक्शन पर अब आपको ज्यादा पैसा देना पड़ सकता है। खासकर अगर आप स्कूल या कॉलेज की फीस किसी थर्ड पार्टी ऐप से भरते हैं या डिजिटल वॉलेट में पैसे डालते हैं, तो अब 1% का एक्स्ट्रा चार्ज लगेगा।

Credit Card

एजुकेशन पेमेंट पर नया चार्ज

अगर आप अपने स्कूल या कॉलेज की फीस SBI कार्ड से किसी थर्ड-पार्टी ऐप या वेबसाइट के जरिए भरते हैं, तो अब उस पर 1% का अतिरिक्त चार्ज लगेगा। लेकिन अगर आप सीधे स्कूल, कॉलेज या यूनिवर्सिटी की वेबसाइट या उनके POS मशीन से पेमेंट करते हैं, तो कोई अतिरिक्त फीस नहीं लगेगी। इसका मतलब है कि अब आपको यह ध्यान रखना होगा कि आप किस माध्यम से पेमेंट कर रहे हैं, वरना छोटे-छोटे चार्ज भी आपकी जेब पर बड़ा असर डाल सकते हैं।

End of Feed