शेयर बाजार निवेशकों के लिए आज दिवाली का दिन काफी खास रहा। शेयर बाजार में जोरदार तेजी दर्ज की गई। सेंसेक्स करीब 600 अंकों क तेजी के साथ खुलने के बाद पूरी दिन मजबूती के साथ ट्रेड किया। अंत में बाजार हरे निशान में बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में जोरदार तेजी से भी स्थानीय बाजारों को समर्थन मिला। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 411.18 अंक बढ़कर 84,363.37 पर बंद हुआ। वहीं, दूसरी ओर 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 133.30 अंक बढ़कर 25,843.15 पर बंद हुआ। शेयर बाजार में जोरदार तेजी से निवेशकों की बंपर कमाई हुई। दरअसल, 17 अक्टूबर को जब बाजार बंद हुआ था तो बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 4,66,92,713 करोड़ रुपये था। आज बंद होने पर यह बढ़कर 4,69,71,968.15 करोड़ रुपये पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को करीब 2.79 लाख करोड़ रुपये की कमाई हुई।
शेयर बाजार
इन कंपनियों के शेयरों में अच्छी तेजी रही
सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, इंफोसिस और बजाज फिनसर्व में उल्लेखनीय बढ़त हुई।
दूसरी ओर आईसीआईसीआई बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, ट्रेंट और टाटा स्टील लाल निशान में बंद हुए। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 308.98 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.36 प्रतिशत गिरकर 61.07 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
