Dividend की सुनामी! 25 कंपनियां बांटेंगी ₹457 कैश, ऑटो कंपनी हर शेयर पर देगी ₹150

Dividend Income के मौके तलाश रहे निवेशकों की मौज होने वाली है। 18 से 31 2026 के बीच 25 कंपनियां 457 रुपये का कैश बांटने जा रही हैं। इनमें एक ऑटो कंपनी सबसे बड़ा 150 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देगी।

Mega Dividend Month : डिविडेंड इनकम चाहने वाले निवेशकों के लिए मई का महीना मेगा डिविडेंड मंथ साबित होने वाला है। 18 से 31 मई के दौरान शेयर बाजार में 25 कंपनियां निवेशकों को डिविडेंड देने जा रही हैं और कुल भुगतान ₹457.37 प्रति शेयर/यूनिट तक पहुंच गया है। खास बात यह है कि कई ब्लूचिप और दिग्गज कंपनियां भी इस लिस्ट में शामिल हैं। सबसे ज्यादा चर्चा उस कंपनी की है जो अकेले ₹150 प्रति शेयर का डिविडेंड देने जा रही है।

Dividend May

मई में जमकर डिविडेंड मिलेगा

Bajaj Auto देगी सबसे बड़ा डिविडेंड

मई में सबसे बड़ा डिविडेंड Bajaj Auto Limited देने जा रही है। कंपनी 29 मई को एक्स-डेट पर ₹150 प्रति शेयर का डिविडेंड देगी। इसके बाद LTM Limited ₹53 प्रति शेयर, L&T Technology Services Limited और Kennametal India Limited ₹40-₹40 प्रति शेयर का भुगतान करेंगी। Larsen & Toubro Limited ₹38 प्रति शेयर, जबकि Tata Consultancy Services Limited ₹31 प्रति शेयर का डिविडेंड देगी।

End of Feed