Dividend Stocks: शेयरहोल्डर्स की मौज! FY26 का सबसे बड़ा डिविडेंड घोषित, हर शेयर पर मिलेंगे ₹57

TCS Q3 Results Dividends (टीसीएस ने कितने डिविडेंड का ऐलान किया) आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी Tata Consultancy Services (TCS) ने दिसंबर तिमाही (Q3 FY26) के नतीजों के साथ शेयरहोल्डर्स को बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने मौजूदा वित्त वर्ष में अब तक का सबसे बड़ा डिविडेंड घोषित किया है, जिससे डिविडेंड निवेशकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

TCS Q3 Results Dividends (टीसीएस कितना डिविडेंड दे रही है) आईटी दिग्गज टीसीएस ने Q3 FY26 के नतीजों के साथ निवेशकों को दोहरी राहत दी है। एक तरफ कंसोलिटेड स्तर पर कंपनी की आय और कैश फ्लो मजबूत बने रहे, वहीं दूसरी ओर बोर्ड ने मौजूदा वित्त वर्ष का अब तक का सबसे बड़ा डिविडेंड घोषित कर शेयरहोल्डर्स को बड़ा रिवॉर्ड देने का फैसला किया है।

TCS Dividends

हर शेयर पर मिलेंगे इतने रुपये (इमेज क्रेडिट, TCS)

कितना डिविडेंड मिलेगा

TCS के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने ₹1 फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर ₹11 का तीसरा अंतरिम डिविडेंड और ₹46 का स्पेशल डिविडेंड घोषित किया है। इस तरह निवेशकों को कुल ₹57 प्रति शेयर का डिविडेंड मिलेगा। यह चालू वित्त वर्ष में किसी एक तिमाही में घोषित सबसे बड़ा डिविडेंड है।

End of Feed