एक रात के कॉन्सर्ट से कितनी कमाई करते हैं पंजाबी सुपरस्टार Diljit Dosanjh? जानें कितनी है कुल नेटवर्थ

Diljit Dosanjh Net Worth And Ticket Price: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के लाइव शो को लेकर एक अलग ही क्रेज देखा जाता है। नवंबर के आखिरी हफ्ते में उनके अपकमिंग कॉन्सर्ट मुंबई और बेंगलुरू के लिए शेड्यूल किए गए हैं।

Diljit Dosanjh Net Worth And Ticket Price: पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) के शो को लेकर एक अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। वे अपने लाइव शो को लेकर लगातार चर्चा में बने रहते हैं। अहमदाबाद कॉन्सर्ट के बाद इस महीने के आखिर में मुंबई और बेंगलुरू में उनके कॉन्सर्ट होंगे। मुंबई में उनका कॉन्सर्ट 27 नवंबर के लिए शेड्यूल है जबकि बेंगलुरू के लिए 29 नवबंर की तारीख तय की गई है।

Diljit Dosanjh

Diljit Dosanjh की नेटवर्थ कितनी है? (Photo: diljitdosanjh.com)

शो की टिकट कितने रुपये की है?

उनके शो में ऑडियंस को हिंदी और पंजाबी गानों के साथ भांगड़ा, बॉलीवुड, फोक, हिप-हॉप, पॉप और आरएंडबी का सुनने को मिलेंगे। दोसांझ के शो की टिकट की शुरुआती कीमत की ही बात करें तो बुक माय शो पर दी गई जानकारी के अनुसार, मुंबई शो की टिकट 5,499 रुपये रखी गई है, जबकि बेंगलुरू शो के लिए टिकट की कीमत 4,899 रुपये दिखाई जा रही है। इतना ही नहीं, बुकिंग पेज पर टिकटों की मांग बढ़ने की बात भी कही गई है।

End of Feed