ऑनलाइन बैंकिंग करते हैं? जानें स्कैम को पहचानने और बचने का तरीका

Online Banking Scams: ऑनलाइन बैंकिंग से फाइनेंशियल काम आसान हो गए हैं, लेकिन फिशिंग, यूपीआई फ्रॉड और रिमोट ऐप्स के जरिए धोखाधड़ी भी बढ़ी है। गोपनीय जानकारी शेयर न करके और सतर्क रहकर इससे बचा जा सकता है।

Online Banking Scams : डिजिटल बैंकिंग के आने से हमारे फाइनेंशियल कामकाज का तरीका पूरी तरह बदल गया है। आज यूपीआई (UPI), मोबाइल बैंकिंग और इंस्टेंट फंड ट्रांसफर के जरिए पैसों का लेनदेन बेहद आसान और तेज हो गया है। लेकिन जैसे-जैसे तकनीक आगे बढ़ी है, ठीक वैसे ही जालसाजों (Scammers) ने भी लोगों को ठगने के नए-नए तरीके ढूंढ निकाले हैं। हालांकि बैंक और वित्तीय संस्थान सुरक्षा के कड़े इंतजाम करते हैं, लेकिन डिजिटल फ्रॉड (Digital Banking Fraud) से बचने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी खुद ग्राहकों की होती है। इन घोटालों के तौर-तरीकों को समझकर आप खुद को बड़ी चपत लगने से बचा सकते हैं।

Online Banking Scams, Digital Banking Fraud, phishing, UPI fraud, remote access apps, cyber security, financial safety

ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड से कैसे बचें?

फिशिंग स्कैम (Phishing Scams)

फिशिंग डिजिटल बैंकिंग से जुड़ी सबसे आम और खतरनाक धोखाधड़ी है। इसमें साइबर अपराधी आपको बिल्कुल आपके बैंक जैसा दिखने वाला फर्जी ईमेल या टेक्स्ट मैसेज भेजते हैं। इन संदेशों में अक्सर 'खाता ब्लॉक होने' या 'केवाईसी (KYC) अपडेट न होने' का डर दिखाकर एक तात्कालिकता (Urgency) पैदा की जाती है। मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक करते ही आप एक फर्जी वेबसाइट पर पहुंच जाते हैं, जहां आपसे पासवर्ड या कार्ड की डिटेल मांगी जाती है। जैसे ही आप यह जानकारी दर्ज करते हैं, स्कैमर्स को आपके खाते का एक्सेस मिल जाता है और वे अनधिकृत लेनदेन कर लेते हैं।

End of Feed