न्यू, यूज्ड और रीफाइनेंस Loan में क्या है अंतर, कार खरीदने से पहले समझें लोन का पूरा गणित

अगर आप भी कार के लिए लोन लेने का प्लान बना रहे हैं तो आपको New, Pre-Owned और Refinance तीन विकल्पों को समझना जरूरी है।

कार खरीदना हर किसी का सपना होता है लेकिन बजट के हिसाब से नई या पुरानी कार चुनना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। कई लोग कम कीमत में अच्छी कार खरीदने के लिए सेकेंड हैंड यानी प्री-ओन्ड कार का विकल्प चुनते हैं। वहीं, कुछ लोग नई कार खरीदने के लिए बैंक से लोन लेते हैं। बैंक अब पुरानी कार खरीदने के साथ-साथ आपकी मौजूदा कार पर भी लोन लेने की सुविधा देते हैं। ऐसे में जानना जरूरी है कि नई कार लोन, प्री-ओन्ड कार लोन और कार रीफाइनेंस में क्या अंतर है।

car loan

कार लोन लेने से पहले समझें पूरा गणित (Photo: iStock)

नई कार लोन और पुरानी कार लोन में अंतर

नई कार लोन (Car Loan) का इस्तेमाल शोरूम से नई गाड़ी खरीदने के लिए किया जाता है। इसमें बैंक या वित्तीय संस्थान कार की कीमत के आधार पर लोन देते हैं। वहीं, प्री-ओन्ड कार लोन का इस्तेमाल पहले से किसी दूसरे व्यक्ति के पास मौजूद कार खरीदने के लिए किया जाता है। पुरानी कार की कीमत, लाइफ, कंडीशन और बाजार में उसकी वैल्यू के आधार पर लोन की राशि तय होती है।

End of Feed