Income Tax Alert: क्या आपको भी आया इनकम टैक्स का ईमेल या मैसेज? विभाग ने बताया क्यों भेजा गया

Income Tax Alert: हाल ही में लाखों टैक्सपेयर्स को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से ईमेल या मोबाइल मैसेज मिला, जिसमें बड़े बैंक डिपॉजिट, प्रॉपर्टी ट्रांजैक्शन और शेयर या म्यूचुअल फंड निवेश का जिक्र था। कई लोगों ने इसे स्कैम समझा, लेकिन अब इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने स्पष्ट किया है कि यह वैध सूचना है और चिंता की कोई जरूरत नहीं है।

Income Tax Alert : देश के लाखों टैक्सपेयर्स को हाल के दिनों में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से एक ईमेल या मोबाइल मैसेज मिला है। इस मैसेज में उनके कुछ हाई वैल्यू ट्रांजैक्शंस जैसे बैंक में बड़ी रकम जमा होना, प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री, शेयर या म्यूचुअल फंड में निवेश का जिक्र किया गया है। इस कम्युनिकेशन को देखकर कई लोगों को शक हुआ कि कहीं यह कोई फर्जी नोटिस या स्कैम तो नहीं है। लेकिन अब इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (ITD) ने इस पर पूरी तरह स्थिति साफ कर दी है।

Income Tax Alert, Income Tax Department, Income Tax Advisory, High Value Transactions

इनकम टैक्स का अलर्ट मैसेज (तस्वीर-istock)

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने क्या कहा?

इनकम टैक्स विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह कोई फेक या धोखाधड़ी वाला मैसेज नहीं है। यह पूरी तरह असली और आधिकारिक एडवाइजरी है। यह मैसेज सभी टैक्सपेयर्स को नहीं भेजा गया है, बल्कि सिर्फ उन्हीं लोगों को भेजा गया है, जिनके इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) में दी गई जानकारी और विभाग के पास मौजूद डेटा में बड़ा अंतर नजर आया है। इनकम टैक्स विभाग ने सोशल मीडिया X पर लिखा कि हाल ही में कुछ मामलों की जानकारी इनकम टैक्स विभाग (ITD) के ध्यान में आई है, जो हाल ही में टैक्सपेयर्स को भेजे गए संचार (communication) से संबंधित हैं।

End of Feed