बुरे दौर में धीरूभाई ने दिया था अमिताभ को पैसे का ऑफर, इस जवाब के कायल हो गए बड़े अंबानी

Dhirubhai Ambani Offers Amitabh Bachchan Help: अमिताभ ने अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे । दिग्गज अभिनेता ने अपने बुरे वक्त का सार्वजनिक तौर पर खुलासा भी किया है। अमिताभ ने 1990 के दशक में अपना बिजनेस वेंचर अमिताभ बच्चन कॉर्पोरेशन लिमिटेड शुरू किया, लेकिन वो बिजनेस दिवालिया हो गया और उन पर भारी कर्ज हो गया।

KEY HIGHLIGHTS
  • धीरूभाई अंबानी अमिताभ को पैसे देना चाहते थे
  • अमिताभ पर था भारी कर्ज
  • पर धीरूभाई के ऑफर को कर दिया था अस्वीकार

Dhirubhai Ambani Offers Amitabh Bachchan Help: अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को सदी का महायानक कहा जाता है। उनकी नेटवर्थ इस समय करीब 3400 करोड़ रु है। मगर एक समय था जब अमिताभ दिवालिया हो गए थे। उन पर बहुत सारा कर्ज हो गया था। तब रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के पिता धीरूभाई अंबानी (Dhirubhai Ambani) ने उनकी मदद के लिए हाथ बढ़ाया था। धीरूभाई अमिताभ को पैसे देना चाहते थे। मगर अमिताभ ने धीरूभाई के इस ऑफर को स्वीकार नहीं किया था।

कैसे कर्ज में डूबे थे बिग बी

अमिताभ ने अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे । दिग्गज अभिनेता ने अपने बुरे वक्त का सार्वजनिक तौर पर खुलासा भी किया है। अमिताभ ने 1990 के दशक में अपना बिजनेस वेंचर अमिताभ बच्चन कॉर्पोरेशन लिमिटेड शुरू किया, लेकिन वो बिजनेस दिवालिया हो गया और उन पर भारी कर्ज हो गया।

End of Feed