BoB Savings Scheme: अगर आपके पास 2 लाख रुपए हैं और निवेश के लिए बेहतर विकल्प तलाश रहे हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है. दरअसल, सरकारी सेक्टर का बैंक ऑफ बड़ोदा अपने ग्राहकों को आकर्षक सुरक्षित निवेश विकल्प ऑफर कर रहा है जिनपर निवेशकों को फिक्स्ड रिटर्न की गारंटी भी मिल रही है. ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि 2 लाख रुपए आप इस बैंक में कैसे जमा कर के मोटा रिटर्न गारंटी के साथ पा सकते हैं.
दरअसल, BoB अपने ग्राहकों को फिक्स्ड डिपोजिट (FD) पर आकर्षक ब्याज दे रहा है। बैंक के पास कम से कम 7 दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी स्कीम है. जिनपर बैंक 3.50 प्रतिशत से लेकर 7.20 प्रतिशत तक का ब्याज दे रहा है। इसमें अगर आप 2 लाख रुपए जमा करते हैं तो आपको 47016 रुपए का फिक्स्ड ब्याज मिलेगा वो भी गारंटी के साथ।
444 दिन की FD पर मिलेगा कितना रिटर्न
बैंक ऑफ बड़ौदा अपने ग्राहकों को सबसे ज्यादा 444 दिनों की अवधि वाली एफडी पर ब्याज दे रहा है। 444 दिन वाली एफडी पर बैंक सामान्य नागरिकों को 6.60 फीसदी, सीनियर सिटीजन को 7.10 फीसदी और सुपर सीनियर सिटीजन (80 साल से ज्यादा उम्र के लोग) को 7.20 फीसदी का ब्याज दे रहा है।
2 लाख जमा करने पर 47016 रुपए का फिक्स ब्याज
अगर आप एक सामान्य नागरिक हैं और आपकी उम्र 60 साल से कम है तो आपके लिए 444 दिन की बैंक ऑफ बड़ोदा की एफडी स्कीम बेस्ट है. इसमें आप 2,00,000 रुपये जमा करते हैं तो आपको मैच्यॉरिटी पर कुल 247016 रुपये मिलेंगे, जिसमें 47016 रुपए आपका ब्याज होगा।
